बॉलीवुड

करण जौहर की हॉरर थ्रिलर में हुई आदित्य रॉय कपूर की एंट्री, मई से शुरू होगी शूटिंग

Aditya Roy Kapur in Karan Johar's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ एक नई हॉरर थ्रिलर मूवी बनाने का फैसला किया है। फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होगी।

Image

Pics Credit: Instagram

Aditya Roy Kapur in Karan Johar's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपने बैनर तले फिल्म 'नागजिला' के माध्यम से क्रिएचर कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस मूवी में कार्तिक आर्यन अहम रोल में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन संदीप मोदी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर करण जौहर को लेकर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माता ने अपने बैनर तले अब अक हॉरर थ्रिलर का निर्माण करने का बड़ा फैलसा किया है। इस हॉरर थ्रिलर के लिए करण जौहर (Karan Johar) ने बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को कास्ट करने के निर्णय लिया है।

करण जौहर की हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि करण जौहर ने हॉरर थ्रिलर को बनाने वाले हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनाई जाएगी। इस मूवी में आदित्य रॉय कपूर को लीड किरदार के लिए चुना गया है। आदित्य रॉय कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वो इस मूवी को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एकदम नया प्रोजेक्ट होगा। पोर्टल के मुताबिक मेकर्स इसी साल मई से फिल्म की शूटिंग को शुरू करेंगे। फिलहाल मेकर्स आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट लीड हीरोइन की तलाश में हैं।

इस हॉरर कॉमेडी के हाथ मिलाने से पहले आदित्य रॉय कपूर ने करण जौहर के साथ फिल्म 'ओके जानू' में काम किया था। इस मूवी में आदित्य के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही थी। फैन्स भी आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर की जोड़ी को फिर से इस हॉरर थ्रिलर में साथ देखने के लिए बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article