Image Source: Instagram
Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं । एक्टर जल्द ही फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) में नजर आएंगे। फिल्म में उनका रोल नेगेटिव है और वह मेजर इकबाल बने हैं। आज जन्मदिन के मौके पर डायरेक्टर आदित्य धर( Aditya Dhar) ने अर्जुन रामपाल को खास अंदाज में विश किया। फिल्म धुरंधर के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन पर खास विश भेजी है। अर्जुन रामपाल और आदित्य धर एक-दूसरे के साथ सीन डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
ICU से Dharmendra ने किया था 45 साल के इस लड़के को कॉल
इंस्टाग्राम पर रामपाल के साथ मोनोक्रोम क्लिक्स शेयर करते हुए, आदित्य ने एक स्पेशल बर्थडे विश लिखा और लिखा, "हैप्पी बर्थडे, अर्जुन सर। ऑन स्क्रीन वह पक्के खतरनाक हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन, वह सबसे अच्छे और सबसे उदार लोगों में से एक हैं जिन्हें मैंने जाना है। आगे, उन्होंने कहा, "लव यू भैया। साथ में और भी कई कहानियाँ। तस्वीर में दोनों धुरंधर के सेट पर नजर आ रहे हैं और यह काफी सिनेमेटिक व्यू है। जिसे ब्लैक एंड व्हाइट थीम में लिया गया है। इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए अर्जुन रामपाल ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "माई डार्लिंग लिटल ब्रो, मेजर इकबाल को इमोशनल बना दिया, आप कमाल के हो और आपका कमाल का जादू जनता देखने वाली है। मैं 5 दिसंबर का इंतजार नहीं कर सकता।"
धुरंधर
फिल्म धुरंधर ( Dhurandhar) के बारे में बात करें तो यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था , जिसमें अर्जुन रामपाल को 'angle of death' कहकर दिखाया था, उनके किरदार का नाम मेजर इकबाल है। वह बहुत खतरनाक नजर आ रहे हैं। फैंस को भी अर्जुन रामपाल का किरदार काफी पसंद आया था। वह नेगेटिव रोल में एकदम बवाल लग रहे हैं। उनके साथ मूवी में रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ,संजय दत्त( Sanjay Dutt) , अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna) , आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं । फिल्म को लेकर लगातार बज बन रहा है। यह मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।