बॉलीवुड

तो इस कारण कभी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्मों का रीमेक नहीं बना पाएंगे अभिषेक, कहा 'मैं उस काबिल नहीं...'

Abhishek on Recreate Father Amitabh's Films: हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि वो अपने पिता अमिताभ की फिल्मों को दोबारा बनाना चाहेंगे। इस बारे में अभिषेक बच्चन ने जवाब देते कहा कि मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता हूं क्योंकि मैं अपने पिता का सबसे बड़ा फैन हूं।

Image

Pic Credit: Facebook

Abhishek on Recreate Father Amitabh's Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बाप-बेटे की जोड़ियां हैं, जिन्होंने एक साथ फिल्मों में काम कर दर्शकों को इम्प्रेस किया है। इन जोड़ियों में से एक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी हैं, जो इंडियन सिनेमा में अपना दबदबा बनाने में सफल रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से पूछा गया कि क्या वो अपने पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्मों के रीमेक को बनाना पसंद करेंगे तो उन्होंने काफी समझदारी के साथ जवाब दिया। इतना ही नहीं अभिषेक ने यह भी बताया वो अपने पिता की फिल्में बार-बार देखकर बड़े हुए हैं।

पिता की फिल्मों का रीमेक नहीं बनाएंगे अभिषेक

आईएफपी क्रिएटिव फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन ने हिस्सा लिए। इस दौरान उन्होंने पिता अमिताभ की फिल्मों के रीमेक बनाने पर कहा, 'मैं अपने पापा की कीस भी मूवी को दोबारा बनाना नहीं चाहता हूं। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं बचपन से ही अपने पिता की तरह यानी अमिताभ बच्चन बनना चाहता था। मैं बच्चन का सबसे बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे जब भी समय मिलता था तो मैं अपने पापा की मूवीज देखता था।'

पिता की अभिषेक ने की जमकर तारीफ

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं क्योंकि मैं बेटा हूं बल्कि यह मैं एक फैन होने के नाते कह रहा हूं। मैंने अपने पिता को सबसे महान इंसान मानता हूं और रहूंगा। यह वजह है कि मैं भी उनकी फिल्म देखता हूं तो मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं कि मैं ये कर सकता हूं। दूसरी बात यह भी है कि एक एक्टर के मन में अहंकार आ सकता है और वो सोच सकता है कि इस किरदार को बेहतर तरीके से करेगा। मगर मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन से बेहतर यह कोई नहीं कर सकता। इसकी कोशिश करने का भी कोई फायदा नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article