बॉलीवुड

Ragini 3: नरगिस फाखरी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे Aayush Sharma, तमन्ना भाटिया हुईं बाहर

Nargis Fakhri-Aayush Sharma in Ragini 3: एकता कपूर की 'रागिनी 3' से अब तमन्ना भाटिया का पत्ता साफ हो गया है। अब आयुष शर्मा संग नरगिस फाखरी की जोड़ी बनती दिखाई देगी।

Image

नरगिस फाखरी-आयुष शर्मा (Pic Credit: Instagram)

Nargis Fakhri-Aayush Sharma in Ragini 3: मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की सुपरनैचुरल थ्रिलर 'रागिनी 3' (Ragini 3) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि इस मूवी में तमन्ना भाटिया को कास्ट किया गया था। कहा जा रहा था कि तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की जोड़ी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा संग बनने जा रही है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रागिनी' फ्रेंचाइजी की इस नई कड़ी से तमन्ना भाटिया का पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह अब आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की इस मूवी में नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) अहम रोल में दिखाई देंगी।

'रागिनी 3' में दिखाई देंगी नरगिस फाखरी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना भाटिया फिल्म 'रागिनी 3' का हिस्सा नहीं हैं। इस मूवी में तमन्ना भाटिया की जगह निर्माताओं ने नरगिस फाखरी को फाइनल कर लिया है। यह पहली बार होगा जब आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। पोर्टल के मुताबिक मेकर्स कथित तौर पर दर्शकों के लिए एक "डेट नाइट हॉरर" एक्सपीरियंस लाने की तैयारी में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने के लिए शशांक घोष को चुना गया है।

Tamannaah Bhatia Out From Ragini 3

Tamannaah Bhatia Out From Ragini 3

2027 में रिलीज होगी 'रागिनी 3'

'रागिनी 3' का निर्देशन करने से पहले शशांक घोष को 'खूबसूरत' (2014) और 'वीरे दी वेडिंग' (2018) को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। 'रागिनी 3' की शूटिंग जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। मेकर्स ने इसे 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग की है। 'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 में हुई थी, जिसमें राजकुमार राव और कैनाज मोतीवाला ने अहम रोल अदा किया था। इसके बाद 2014 में 'रागिनी MMS 2' आई, जिसमें सनी लियोनी पर फिल्माया गया गाना 'बेबी डॉल' काफी चर्चा में रहा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article