Aashiqui 3: जब भी रोमांटिक फिल्मों की बात आती है तो आशिकी और आशिकी 2 का नाम दर्शकों की जुबान पर जरूर आ जाता है। अब इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म आशिकी 3 अब जल्द ही ऑन फ्लोर जाने वाली है। इस फिल्म मेंबॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का अब बेहद अलग रूप दर्शकों को नजर आने वाला है।आशिकी 3 की शूटिंग अब जल्द ही शुरू होने वाला है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ली़ड रोल में नजर आने वाले हैं। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है।
बताया जा रहा है कि आशिकी 3 की शूटिंग अगले साल जनवरी 2024 में शुरू होने वाली है। फिल्हाल फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेड में चल रही है। फिल्म को अनुराग बासु डायरेक्ट करने वाले हैं। जिस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। आइए इस नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
जनवरी 2024 में शुरू होगी जवान की शूटिंग
कार्तिक आर्यन स्टारर आशिकी 3 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी समेत सारा अली खान का नाम भी सामने आ चुका है। हालांकि मेकर्स किसी नए चेहरे को जगह देना चाहते है। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि फिल्म में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की एंट्री हो सकती हैं। हालांकि इसपर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
