बॉलीवुड

सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ अटैच नहीं होगा आमिर खान की 'Sitaare Zameen Par' का टीजर, निराश हुए फैन्स

Sitaare Zameen Par WON’T be attached with Sikandar: बॉलीवुड के गलियारों से बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के साथ आमिर खान (Aamir Khan) की कमबैक मूवी 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) का टीजर अटैच नहीं होगा।

Image

Sitaare Zameen Par WON’T be attached with Sikandar

Sitaare Zameen Par WON’T be attached with Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' को 30 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के साथ कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के टीजर को अटैच करने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि आमिर खान (Aamir Khan) की कमबैक मूवी 'सितारे जमीन पर' के टीजर को मेकर्स सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' (Sikandar) के साथ जोड़ने जा रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उन्होंने फैन्स को निराश कर दिया है। ऑडियंस 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के टीजर को 'सिकंदर' के साथ देखने का लुत्फ नहीं उठा पाएगी।

'सिकंदर' के साथ अटैच नहीं होगा 'सितारे जमीन पर' है का टीजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड की ओर से आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 'U' सर्टिफिकेट मिला है। टीजर 1 मिनट 19 सेकंड लंबा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 'सितारे जमीन पर' के टीजर को मेकर्स 'सिकंदर' रिलीज वीक में लॉन्च करेंगे। लगभग ढाई सालों के बाद आमिर खान एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने यह भी बड़ा खुलासा कि 'सितारे जमीन पर' इसी साल जून में रिलीज की जाएगी। हालांकि मेकर्स को ओर से अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट जारी नहीं की है। 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन शुभ मंगल सावधान (2017) फेम आर एस प्रसन्ना कर रहे हैं। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article