120 Bahadur Review: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की नई मूवी 120 बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को रजनीश घई ने बनाया है और इसे रितेश सिद्धवानी ने अपने बैनर तले प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत 120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग लगातार जारी हैं और इंडस्ट्री के लोग इसे देख रहे हैं। जावेद अख्तर भी इस फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं, जिसके दौरान उन्होंने पिता जावेद अख्तर का फर्स्ट रिएक्शन शेयर किया है। फरहान अख्तर ने बताया है कि उनके पिता जावेद अख्तर को 120 बहादुर काफी पसंद आई है और वो फिल्म के दौरान कई दफा रो भी पड़े थे।
फरहान अख्तर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया, "उन्हें फिल्म बहुत ही पसंद आई है। जब हम फिल्म को एडिट कर रहे थे तब भी पापा उस पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि फिल्म पूरी होने के बाद हमने उन्हें दिखाया और उन्हें ये पसंद आई है। वो ऐसे इंसान हैं जो फिल्म के दौरान रो भी पड़ते हैं। हमारी मूवी देखते हुए वो कई दफा रोए और जब फिल्म खत्म हुई तो उनका गला भर आया। उनका ऐसा रिएक्शन पाने के बाद हमें लगा कि हमने कुछ अच्छा बनाया है जो लोगों को भावुक करेगा।"
फरहान अख्तर की नई फिल्म 120 बहादुर को जहां पिता जावेद अख्तर से शानदार रिस्पांस मिला है, वहीं बहन जोया अख्तर ने इसे अभी तक नहीं देखा है। फरहान ने बताया है कि उनकी बहन जोया अख्तर 19 नवम्बर के दिन इसे देखेंगी। फरहान अख्तर ने कुछ साल पहले भाग मिल्खा भाग नाम की फिल्म रिलीज की थी, जिसे काफी तारीफें मिली थीं। 120 बहादुर का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का मानना है कि एक बार फिर से फरहान अख्तर की तरफ ऐसी ही तारीफें आ रही हैं और दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आएगी।
