Ravi Kishan on Ranveer Singh's Dhurandhar: रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर होने के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब एक्टिव हैं। बीते कुछ महीनों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' रिलीज हुई। इन दोनों ही पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इतना ही ही दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता से रवि किशन (Ravi Kishan) की भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' के निर्माताओं को जबरदस्त फायदा हुआ है। इस बात की जानकारी खुद रवि किशन ने दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' से ज्यादा 'Gadar' को देखने आई थी दर्शकों की भीड़, Ameesha Patel ने शेयर किया पोस्ट)
रवि किशन को 'धुरंधर' को भी मिला प्यार
'धमाल 4' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रवि किशन ने बताया था कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को देखने के चलते कई लोगों ने उनकी 'धुरंधर: द शूटर' को देख डाला। रवि किशन की फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जो उस समय दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। यह मूवी एक लिमिटेड बजट में बनी थी लेकिन अब रणवीर सिंह स्टारर के चले लोगों ने इसे भी देख और निर्माताओं को इसे काफी फायदा भी है। रवि किशन ने कहा कि इस मूवी के निर्माता करोड़पति बन गए। इस मूवी का निर्देशन दीपक तिवारी ने किया था और फिल्म में रवि किशन के अपोजिट संगीता तिवारी को देख गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर को CBFC ने दिया 'A' सर्टिफिकेट, इतना होगा रनटाइम)
'धमाल 4' में नजर आएंगे रवि किशन
रवि किशन को आने वाले दिनों में अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' में देखा जाएगा। यह मूवी 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इस मूवी में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और उपेन्द्र लिमये सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्देशन इंद्रा कुमार ने किया है।
