Kangana Ranaut Office Demolition: कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई 22 सितंबर तक टली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2020, 04:48 PM IST

Kangana Ranaut's office case update:कंगना रनौत के ऑफि‍स में तोड़फोड़ को लेकर सुनवाई मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 22 सितंबर की नई तारीख दी है, इस तारीख पर इस मामले में आगे सुनवाई होगी।

Kangana Ranaut Office Demolition: कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई 22 सितंबर तक टली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस में BMC की तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ गया है,कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी।इस मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई थी जिसे कोर्ट ने 22 सितंबर के लिए टाल दिया है साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि 22 सितंबर तक ऑफिस में ना तो कुछ तोड़ा जाएगा साथ ही ना ही कुछ और ही जोड़ा जाएगा। 

BMC के इस गैर कानूनी कदम पर कंगना ने मुंबई हाई कोर्ट में एफिडेविट दर्ज करवाया, बताया जा रहा है कि कंगना के ऑफिस में जितना नुकसान न हुआ है उसका आनुमानित खर्च 2 करोड़ रुपये है। कंगना रनौत 9 सितम्बर को मुंबई वापस लौटीं तो वहीं बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी, इसको लेकर कंगना ने अपनी नाराजगी जताते हुए कुछ वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी थी।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयान देने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी इस मामले की शिकायत विक्रोली पुलिस स्टेशन में की गई, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बीएमसी द्वारा उनके मुंबई स्थित कार्यालय के अवैध हिस्से के रूप में पहचाने गए हिस्से को ध्वस्त किए जाने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो में, वह महाराष्ट्र के सीएम को चेतावनी देती नजर आ रही थी कि जैसे उनका घर को तोड़ा गया वैसे ही सीएम उद्धव का अहंकार भी एक दिन टूट जाएगा।

कंगना रनौत ने बुधवार को अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आज, महाराष्ट्र सरकार ने अवैध रूप से केवल 24 घंटे के नोटिस पर कंगना रनौत के घर को तोड़ दिया। इस दौरान वह मुंबई के लिए उड़ान पर थीं। जबकि कोविड दिशा निर्देशों के अनुसार 30 सितंबर तक कोई भी विध्वंस करने पर रोक है। यह फासीवाद जैसा है।' इसके अलावा सीधे उद्धव ठाकरे का नाम लेते हुए कंगना ने कहा था- 'आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।' 

End of Article