इलेक्शन

'सनातन के लिए एक बार नहीं 100 बार, एक जन्म नहीं सौ जन्मों तक सत्ता ठुकरा देंगे', केजरीवाल को CM योगी का जवाब

Yogi Adityanath : चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल इस समय अभी -अभी जेल से छूटे हैं। उन्हें जेल का साइड इफेक्ट हो रहा है। उनको यह लगता है कि सत्ता ही सब कुछ है। केजरीवाल को लगता है कि सत्ता कभी भी जा सकती है।

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। यूपी के सीएम ने शुक्रवार को कहा कि जेल से छूटकर आने के बाद दिल्ली के सीएम को लगता है कि सत्ता उनसे कभी भी जा सकती है। अपनी सत्ता के साथ वह उन्हें जोड़ रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म के लिए वह एक बार नहीं 100 बार, एक जन्म नहीं 100 जन्मों तक सत्ता ठुकरा देंगे। उनके लिए नेशन फर्स्ट है।

मैं तो एक योगी हूं-आदित्यनाथ

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल इस समय अभी -अभी जेल से छूटे हैं। उन्हें जेल का साइड इफेक्ट हो रहा है। उनको यह लगता है कि सत्ता ही सब कुछ है। केजरीवाल को लगता है कि सत्ता कभी भी जा सकती है। अपनी सत्ता के साथ मुझे जोड़ते हैं। अरे..अरविंद जी मैं तो एक योगी हूं...मेरे लिए नेशन फर्स्ट है। देश के लिए ..सनातन हिंदू धर्म के लिए एक बार नहीं 100 बार, एक जन्म नहीं 100 जन्म में हम सत्ता को ठुकरा सकते हैं लेकिन देश और सनातन के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।'

1 जून के बाद वापस जेल जाएंगे केजरीवाल

बता दें कि तिहाड़ जेल से बाहर आने के अगले दिन केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद बीजेपी के कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई थी। अब खुद सीएम योगी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नए भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी-सीएम योगी

रक्षामंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में सीएम योगी ने गुरुवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल का नाम लिए बगैर सीएम योगी ने कहा कि 'उन्हें हमारे भविष्य की चिंता छोड़कर आम आदमी पार्टी के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। देश के अंदर एक ही नारा गूंज रहा है, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।' योगी आदित्यना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article