इलेक्शन

Isha Arora Video: 'सेलिब्रिटी लुक' वाली सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा, अपने लुक पर क्या बोलीं

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 19, 2024, 07:24 PM IST

polling officer Isha Arora virl video: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान के बीच सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं अपनी सेलेब्रिटी लुक की वजह से उन्हें खासा पसंद किया जा रहा है, देखिए उनका ये वीडियो

Image

सहारनपुर की ग्लैमरस पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लोकसभा चुनाव की पोलिंग ड्यूटी करने वाली एक महिला ईशा अरोड़ा खासी सुर्खियों में हैं
  • 'सेलेब्रिटी लुक' की वजह से उन्हें खासा पसंद किया जा रहा है
  • ईशा अरोड़ा की ड्यूटी सहारनपुर के गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है

polling officer Isha Arora virl video: यूपी के सहारनपुर में लोकसभा चुनाव की पोलिंग ड्यूटी करने वाली एक महिला जिसका नाम ईशा अरोड़ा ( Isha Arora) है वो खासी सुर्खियों में हैं, सेलेब्रिटी लुक की वजह से उन्हें खासा पसंद किया जा रहा है, ईशा अरोड़ा ने खुद के लुक और खूबसूरती पर ये बातें कहीं।

ईशा की ड्यूटी सहारनपुर के गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है उनके लुक को लेकर लोग चर्चायें कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

वहीं ईशा ने अपने काम को लेकर कहा,'जो कोई भी काम हमें मिलता है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, समय से काम करना चाहिए, चाहे ऑफिस जाना हो या पोलिंग बूथ पर आना हो, सभी लोग समय का ख्याल रखें और रेगुलर रहें...देखिए ईशा अरोड़ा ने और क्या कहा

'मुझे बिल्कुल भी समय नहीं मिला। मोबाइल तक देखने की फुर्सत नहीं है'

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और उस पर आए कमेंट्स को लेकर ईशा ने कहा कि 'मुझे बिल्कुल भी समय नहीं मिला। मोबाइल तक देखने की फुर्सत नहीं है क्योंकि लगातार चुनावी व्यस्तता है। वायरल और फेमस होने को लेकर ईशा ने कहा कि हां, यह अच्छा लगता है।'

'चुनाव आयोग की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं'

ईशा से पूछा गया कि ड्यूटी के दौरान महिलाओं को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा पड़ता है? तो उन्होंने कहा कि 'चुनाव आयोग की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ता है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article