Third Phase Voting Percentage: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। तीसरे चरण में देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हुई है। तीसरे चरण में सबसे ज्यादा मतदान असम में तो सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल में लगभग 74 प्रतिशत मतदान हुआ है।
किस राज्य में कितना मतदान
| क्रमांक | राज्य | सीटों की संख्या | वोटिंग प्रतिशत |
| 1. | असम | 4 | 75.26% |
| 2. | बिहार | 5 | 56.55% |
| 3. | छत्तीसगढ़ | 7 | 66.99% |
| 4. | दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव | 2 | 65.23% |
| 5. | गोवा | 2 | 74.27% |
| 6. | गुजरात | 25 | 56.76% |
| 7. | कर्नाटक | 14 | 67.76% |
| 8. | मध्य प्रदेश | 9 | 63.09% |
| 9. | महाराष्ट्र | 11 | 54.77% |
| 10. | उत्तर प्रदेश | 10 | 57.34% |
| 11. | पश्चिम बंगाल | 4 | 73.93% |
तीसरे चरण में कुल कितना मतदान
देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में 61.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा की सूचना मिली हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान समाप्त होने का आधिकारिक समय शाम छह बजे था, हालांकि इससे पहले (छह बजे से पहले) मतदान केंद्र पहुंच कतार में लगे मतदाताओं को अवसर प्रदान करने के कारण इसमें इजाफा किया गया। आयोग के अनुसार, ये ‘‘अनुमानित’’ आंकड़े हैं और जैसे-जैसे ब्योरा एकत्र किया जा रहा है, इनके बढ़ने की संभावना है।
4 जून को रिजल्ट
तीसरे चरण में लगभग 120 महिलाओं सहित 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 543 सीटों में से पहले दो चरण में 189 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। अगले चार चरण में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।
