इलेक्शन

जब यूपी CM योगी मिले उत्तराखंड के 'नन्हे योगी से, लखनऊ आने का दे डाला न्यौता-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 14, 2024, 11:46 PM IST

Yogi Adityanath Met Small Yogi: लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुड़की पहुंचे वहां उनकी मुलाकात एक ऐसे बच्चे से हुई जो लगभग उन्हीं की वेशभूषा में था, सीएम योगी ने मंच से आवाज देकर अपने पास बुला लिया और उसे लखनऊ आने का निमंत्रण भी दे डाला।

Image

जब यूपी CM योगी मिले उत्तराखंड के 'नन्हे योगी से

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  1. रूढ़की के एक कार्यक्रम में बच्चा उनकी ही वेशभूषा में बुके लिए हुए खड़ा था
  2. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बच्चे को लखनऊ आने का न्यौता भी दिया
  3. बच्चे का नाम शौर्य है उसने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी से बहुत प्रेरित है

Small Yogi of Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के रुड़की में हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुनावी जनसभा पहुंचे वहां मंच पर पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर चित्र पर पुष्प अर्पित किए, उसी दौरान उनकी नजर एक बच्चे पर पड़ी बच्चा उनकी ही वेशभूषा (Small Yogi) में बुके लिए हुए खड़ा था।

तभी मंच से बच्चे को योगी आदित्यनाथ ने आवाज दी और उसे ऊपर बुलाया, इसके बाद बच्चे ने उन्हें बुके भेंट किया रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में आया बच्चा चर्चा का विषय बना रहा और हर कोई उसके अंदाज को देखकर खुश हो रहा था।

सीएम ने इस बच्चे को लखनऊ आने का न्यौता भी दिया

सीएम योगी ने बच्चे को लखनऊ आने का न्यौता भी दिया इस बच्चे का नाम शौर्य है उसने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी से बहुत प्रेरित है और उनके जैसा बनना चाहता है बच्चे के पिता भी इस मौके पर अभिभूत नजर आए उन्होंने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

गौर हो कि कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को उत्तराखंड के श्रीनगर, रुड़की और देहरादून के दौरे पर थे उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article