इलेक्शन

DelhI Election Result: स्वाति मालीवाल ने 'चीरहरण की तस्वीर' पोस्ट कर AAP पर साधा निशाना

Swati Maliwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सत्ता गंवा दी है, वहीं आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है।

Image

स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हार गई है, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है। ध्यान हो कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। स्वाति ने इस मामले में केजरीवाल पर भी सवाल उठाया था।

स्वाति ने अब दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है...

ध्यान रहे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 मतों से हार गए। भारतीय जनता पार्टी 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

केजरीवाल के घर के बाहर स्वाति मालीवाल ने कूड़ा फेंका था

गौर हो कि इससे कुछ ही दिन पहले जनवरी के आखिर में केजरीवाल के घर के बाहर स्वाति मालीवाल ने कूड़ा फेंक कर बोल था कि सुधर जाओ वरना जनता सुधार देगी, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया था उन्होंने केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंका। मालीवाल कचरा उठाने वाले तीन ट्रक में से एक में सवार होकर वहां पहुंचीं थीं।

मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया था, उसे तीन मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के घर पहुंचे थे उन्होंने वहां जमीन पर कूड़ा फेंका, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article