इलेक्शन

महाराष्ट्र चुनाव: स्वरा भास्कर के पति फहद को मिला टिकट नवाब मलिक की बेटी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Swara Bhaskar husband Fahad: स्वरा भास्कर के पति फहद ने सपा छोड़ दी है बताते हैं कि उन्हें शरद पवार गुट ने टिकट दिया है अब वो नवाब मलिक की बेटी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Image

न्हें तुरंत यहां अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतार दिया

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वरा भास्कर के पति फहद ने सपा छोड़ दी है
  • उन्हें शरद पवार गुट ने विधानसभा टिकट दिया है
  • वो नवाब मलिक की बेटी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

Swara Bhaskar husband Fahad: शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची में नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का नाम भी शामिल है।अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन वह राकांपा (SP) में शामिल हो गए जिसने उन्हें तुरंत यहां अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतार दिया।

उनका मुकाबला अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा की सना मलिक से होगा जो पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं।मलिक पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की बहन की मदद से यहां कुर्ला में एक संपत्ति हड़पने का आरोप है। इस मामले में फरवरी 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक नवाब मलिक को पिछले साल जमानत पर रिहा किया गया था। इसके बाद वह अजित पवार गुट में शामिल हो गए। हालांकि, संभवत: सहयोगी भाजपा की आपत्ति के कारण उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया।नौ नामों की घोषणा राकांपा (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने की। इसके साथ ही पार्टी 76 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इसने 11 महिलाओं को टिकट दिया है।

शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने वाशिम जिले की कारंजा सीट से दिवंगत भाजपा विधायक राजेंद्र पाटणी के बेटे ज्ञायक पाटणी को मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीतने वाले राजेंद्र पाटणी का इसी साल फरवरी में निधन हो गया था। हालाँकि, उनके बेटे ने राकांपा (एसपी) में शामिल होने का फैसला किया।

पार्टी द्वारा घोषित अन्य उम्मीदवारों में हिंगणघाट (वर्धा) से अतुल वांडिले, हिंगणा (नागपुर) से रमेश बंग, चिंचवड से राहुल कलाटे और भोसारी से अजित गव्हाणे (दोनों पुणे में), माजलगांव से मोहन जगताप और परली से राजेसाहेब देशमुख (दोनों बीड में) तथा सिद्धि रमेश कदम को सोलापुर की मोहोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article