इलेक्शन

Shiv Sena Candidate List: एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवरा

Shiv Sena Candidate List: शिवसेना ने कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम को दिंडोशी से टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस से ही शिवसेना में आए मिलिंद देवरा को वर्ली से उम्मीदवारी का ऐलान किया है।

Image

मिलिंद देवरा को वर्ली से शिवसेना ने दिया टिकट (फोटो- @MilindDeora)

Shiv Sena Candidate List: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। शिवसेना उम्मीदवारों की दूसरी सूची में संजय निरूपम और मिलिंद देवरा का नाम शामिल है, मिलिंद को आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है।

किस-किस को शिवसेना ने दिया टिकट

शिवसेना ने कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम को दिंडोशी से टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी नेता मुरजी पटेल अंधेरी पूर्व सीट से शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा का पत्ता कट गया है।

आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद

कांग्रेस से ही शिवसेना में आए मिलिंद देवरा को वर्ली से उम्मीदवारी का ऐलान किया है। कांग्रेस में रह चुके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री देवड़ा इस साल लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना में शामिल हो गए थे। वह बाद में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। देवड़ा को वर्ली के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने के शिंदे के फैसले से इस सीट पर ‘हाई-वोल्टेज’ मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

भावना गवली को रिसोड़ से टिकट

शिवसेना ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और पूर्व सांसद भावना गवली को वाशिम जिले के रिसोड़ से टिकट दिया है, जबकि एक अन्य एमएलसी अम्शिया पाडवी धुले जिले के अक्कलकुवा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वर्ष 2019 में शिवसेना में शामिल होने और पालघर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व भाजपा सांसद राजेंद्र गावित को पालघर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article