शहर

बिहार में बिगड़े हालात! 24 जुलाई से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें

Bihar Police Leaves Cancelled: बिहार में लगातार बढ़ती हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्य में 24 जुलाई से अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Image

बिहार में बढ़ती हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट पर (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Bihar Police Leaves Cancelled: बिहार में हाल के दिनों में सामने आई हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठाया है। राज्य में शांति व्यवस्था बहाल (bihar violence) करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 जुलाई से अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि राज्य में विशेष विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी प्रकार के अवकाश बंद किए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, बेहद आपातकालीन या विशेष परिस्थितियों में ही अधिकारियों की अनुमति से छुट्टी दी जा सकेगी।

जनता से सहयोग की अपील

दूसरी तरफ, पटना पुलिस हिंसा और उपद्रव में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में दिख रही है। पुलिस ने हालिया हिंसा में शामिल कई उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इन तस्वीरों को देखें और यदि किसी भी उपद्रवी की पहचान होती है या उसके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पूरे राज्य में सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। पूरे राज्य में सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article