इलेक्शन

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आई कांग्रेस की चौथी लिस्ट, 14 प्रत्याशियों के नाम घोषित

maharashtra election Congress list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चौथी लिस्ट सामने आई है, 14 प्रत्याशियों के नाम इसमें हैं।

Image

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 14 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं

maharashtra election Congress list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 14 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, गौर हो कि कांग्रेस ने अब तक अपने चार लिस्ट में कुल 99 उम्मीदवारों की घोषणा की है, इस लिस्ट के मुताबिक अंधेरी वेस्ट से अपने पहले घोषणा किए उम्मीदवार सचिन सावंत को बदलकर अशोक जाधव को उम्मीदवारी दी है।

गौर हो कि सचिन सावंत ने अंधेरी वेस्ट की उम्मीदवारी लेने से इनकार किया था क्योंकि उन्होंने बांद्रा ईस्ट सीट को लेकर इच्छा जताई थी, अशोक जाधव पूर्व विधायक हैं और पहले भी अंधेरी पश्चिम से अमित साटम के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

गौर हो कि कांग्रेस की इससे पहले तीन लिस्ट आ चुकी हैं कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 तो दूसरी में 23 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था वहीं तीसरी लिस्ट में 16 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

आमलनेर से डॉ. अनिल नाथू शिंदे, उमरेड से संजय नारायण मेश्रम

इस चौथी लिस्ट के मुताबिक अरमोरी से रामदास मसराम, चंद्रापुर से प्रविन नानाजी पडवेकर, आमलनेर से डॉ. अनिल नाथू शिंदे, उमरेड से संजय नारायण मेश्रम, बल्‍लरपुर से संतोष सिंह चंद्र सिंह रावत, वरोरा से प्रविन सुरेश काकडे और नांदेड नॉर्थ से अब्‍दुल सत्तार अब्‍दुल गफ्फूर को टिकट दिया है।

अंधेरी वेस्‍ट से अशोक जाधव, शिवाजीनगर से दत्तात्रेय बहिरात

अंधेरी वेस्‍ट से अशोक जाधव, शिवाजीनगर से दत्तात्रेय बहिरात, नालासोपारा से संदीप पांडे,पुणे कैंट से रमेश आनंद राव भगवे, शोलापुर साउथ से दिलीप ब्रह्मदेव माने को उम्‍मीदवार बनाया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article