इलेक्शन

'लोकतंत्र और संविधान बचाने का ये चुनाव, हर एक वोट दिलाएगा रोजगार' सोनिया गांधी की दिल्ली वालों से अपील-Video

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी ने कहा, 'मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाएं।'

Image

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी

Sonia Gandhi News: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीट पर 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताएं क्योंकि यह लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है, उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।'

'आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा'

उनका कहना था, 'आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा '

सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है। यहां कांग्रेस तीन और उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी चार सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article