देश

Manish Tewari Exclusive : इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? सवाल पर सुनिए मनीष तिवारी का जवाब

Manish Tewari Exclusive : इस सवाल पर कि क्या आप मोदी जी को तानाशाह मानते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि नरेंद्र मोदी जी तानाशाह हैं। पिछले10 वर्षों में पीएम ने एक भी प्रश्न का जवाब लोकसभा में नहीं दिया। यहां तक कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी।

Manish Tewari Exclusive : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का कहना है कि 4 जून को देश में एक नया सबेरा होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने यहा बात टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कहीं। चैनल के कार्यक्रम 'पब्लिक मंच' में आए तिवारी से नाविका कुमार ने पूछा कि इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें आ रही हैं लेकिन तिवारी ने अपनी पार्टी के लिए कोई आंकड़ा नहीं दिया।

मनीष तिवारी का दावा-देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

भाजपा को चुनाव में 150 सीटें मिलने के विपक्ष के दावे का जिक्र करते हुए नाविका कुमार ने पूछा कि इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं? इस सवाल पर चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि 'जिस तरह का माहौल पूरे देश में बनता जा रहा है, उससे मुझे पूरी उम्मीद है कि चार जून 2024 को इस देश में नया सवेरा होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगा।' कांग्रेस कितनी सीटों पर विजयी होगी, तिवारी ने कोई संख्या नहीं बताई।

हमारे दिल में राम हैं-मनीष तिवारी

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ के मतदाता ने तिवारी से सवाल किया कि राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस अड़ंगा क्यों लगा रही थी? इस पर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी राम मंदिर के खिलाफ नहीं रही। कांग्रेस का हमेशा मत रहा कि जो उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, वह उसे स्वीकार करेगी। हमने उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार किया। हमारे दिल में राम हैं लेकिन हमारे हाथों को काम चाहिए।

क्या मोदी जी तानाशाह हैं?

नाविका कुमार के सवाल पर कि क्या आप मोदी जी को तानाशाह मानते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि नरेंद्र मोदी जी तानाशाह हैं। पिछले10 वर्षों में पीएम ने एक भी प्रश्न का जवाब लोकसभा में नहीं दिया। यहां तक कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया।

पत्रकारों पर बैन पर मनीष तिवारी का जवाब

नाविका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समझती है कि कुछ पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाने से लोकतंत्र आगे बढ़ेगा? इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि '2014 से पहले आप 'गोदी मीडिया' की संज्ञा क्यों नहीं सुनते थे। 2014 के बाद 'गोदी मीडिया' सुना जाने लगा। आज यह नाम हर व्यक्ति की जुबान पर है। मैं इस देश का सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहा हूं। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि इस बात पर जरा आत्मचिंतन करिए कि सवाल बॉयकॉट और बैन का नहीं है, जो गंभीर और बुनियादी सवाल यह है कि 2014 के बाद 'गोदी मीडिया' की संज्ञा बहुत ज्यादा प्रचलित हो गई है। आज कई एंकर्स जब बाहर कवरेज के लिए जाते हैं तो लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं। उनके माइक छीन लिए जाते हैं। कई जगह तो पत्थर मारना शुरू कर देते हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!