इलेक्शन

Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट सपा ने की जारी, मुरादाबाद से एसटी हसन को टिकट

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 24, 2024, 07:15 PM IST

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद से अपने लोकसभा सांसद एसटी हसन को फिर से मैदान में उतारने की घोषणा की है।

Image

सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट (फोटो- Samajwadi Party)

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें से बिजनौर सीट पर सपा ने उम्मीदवार को बदल दिया है।

मुरादाबाद से एसटी हसन

समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद से अपने लोकसभा सांसद एसटी हसन को फिर से मैदान में उतारने की घोषणा की है। इसके अलावा सपा ने पार्टी विधायक के बेटे दीपक सैनी को मैदान में उतारकर अपना बिजनोर उम्मीदवार बदल दिया है।

बिजनौर से दीपक सैनी

समाजवादी पार्टी ने पहले यशवीर सिंह को बिजनौर से अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, रविवार को उसने इस सीट के लिए दीपक सैनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वह बिजनौर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक राम अवतार सैनी के बेटे हैं।

उत्तर प्रदेश में वोटिंग कब

बता दे कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बिजनौर और मुरादाबाद समेत आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। यूपी में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article