इलेक्शन

Lok Sabha Chunav: बसपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 06:49 PM IST

BSP Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। रविवार की सुबह ही बसपा ने पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। दूसरी लिस्ट में हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर और जालौन सीट शामिल हैं।

Image

दूसरी लिस्ट में किन 9 नेताओं को मिला टिकट?

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Election 2024: मायावती की बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 लोकसभा सीट पर कैंडिडेट के नाम घोषित किए गए हैं। जिसमें हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर और जालौन सीट शामिल हैं। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को ही पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जिसमें सहारनपुर से माजिल अली तो कैराना से श्रीपाल सिंह को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने अमरोहा सीट से मुजाहिद हुसैन पर भरोसा जताया है। वहीं, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह तो मुरादाबाद से इरफान सैफी को मौका दिया है।

दूसरी सूची में बसपा ने किसे बनाया उम्मीदवार

संख्याउम्मीदवार का नामसीट
1हेमबाबू धनगरहाथरस (SC)
2कमल कान्त उपमन्यूमथुरा
3पूजा अमरोहीआगरा (SC)
4राम निवास शर्माफतेहपुर सीकरी
5सतेन्द्र जैन सौलीफिरोजाबाद
6सारिका सिंह बघेलइटावा (SC)
7कुलदीप भदौरियाकानपुर
8राजेश कुमार द्विवेदीअकबरपुर (कानपुर)
9सुरेश चन्द्र गौतमजालौन (SC)

बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली सूची

पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, सहारनपुर से माजिद अली और कैराना से श्रीपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना (आरक्षित) सीट से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से सौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी और बागपत से प्रवीण बंसल को बसपा का टिकट दिया गया है।

देखें पहली लिस्ट

सीटउम्मीदवार का नाम
सहारनपुरमाजिद अली
कैरानाश्रीपाल सिंह
मुजफ्फरनगरदारा सिंह प्रजापति
बिजनौरविजेंद्र सिंह
नगीनासुरेंद्र पाल सिंह
मुरादाबादमोहम्मद इरफान सैफी
रामपुरजीशान खां
संभलशौलत अली
अमरोहामुजाहिद हुसैन
मेरठदेववृत्त त्यागी
बागपतप्रवीण बंसल
गौतमबुद्ध नगरराजेंद्र सिंह सोलंकी
बुलंदरशहरगिरीश चंद्र जाटव
आंवलाआबिद अली
पीलीभीतअनील अहमद खां उर्फ फूलबाबू
शाहजहांपुरडॉ. दोदराम वर्मा

पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर (आरक्षित) सीट से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला सीट से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू तथा शाहजहांपुर (आरक्षित) सीट से डॉक्टर दोदराम वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन पत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जाएंगे, जिनकी जांच 28 मार्च को की जाएगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च होगी और मतदान 19 अप्रैल को होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article