इलेक्शन

Rajasthan Chunav Result 2023: राज बदला-रिवाज कायम, बीजेपी के चक्रव्यूह में फंस गए गहलोत

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 3, 2023, 12:01 PM IST

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे धीरे सामने आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इससे एक बात साबित हो गई है कि राजस्थान में राज बदला है, लेकिन हर बार सरकार बदलने का रिवाज कायम रहा।

Image

Rajasthan Assembly Election Result 2023

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे धीरे सामने आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इससे एक बात साबित हो गई है कि राजस्थान में राज बदला है, लेकिन हर बार सरकार बदलने का रिवाज कायम रहा। राजस्थान में बीजेपी राज्य की सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार को बाहर करती नजर आ रही है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चक्रव्यहू की रचना की थी और इस चक्रव्यूह में गहलोत फंस गए।

रुझानों की बात करें तो, टाइम्स नाऊ नवभारत के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 111 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं 67 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। 2018 में भाजपा के पास 73 सीटें थीं जबकि कांग्रेस के पास 99 सीटें थीं। अब तक के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। बहुमत मिलते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।

भाजपा कार्यालय में जश्न

जैसे ही रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला, वैसे ही जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे हैं। पांच साल बाद सत्ता मिलती देख कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे भाजपा कार्यालय को भगवा रंग के पर्दे और गुब्बारों से सजा दिया गया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article