इलेक्शन

Punjab Lok Sabha Election: जालंधर में केजरीवाल के रोड शो से पहले पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के तीखे सवाल

Kejriwal road show in Jalandhar: दिल्ली सीएम केजरीवाल के रोड शो से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उन पर जुबानी हमला बोला है।

Image

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

KEY HIGHLIGHTS
  1. केजरीवाल जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एक रोड शो करेंगे
  2. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल से कुछ सवाल किए हैं
  3. पूछा-जालंधर सहित पंजाब में नशे का कारोबार और सट्टे का कारोबार कैसे चल रहा है?

Kejriwal road show in Jalandhar:लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है। अंतिम चरण में मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी सभा और रोड शो का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एक रोड शो करेंगे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम केजरीवाल से सवाल किया है कि वह ये बताएं कि उन्होंने साफ सुथरा प्रशासन देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं किया। जालंधर सहित पंजाब में नशे का कारोबार और सट्टे का कारोबार कैसे चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसद सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल कैसे अवैध कारोबार चला रहे हैं। आप विधायक रमन अरोड़ा पर भी उन्होंने इन कारोबार को चलाने में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल यहां आए हैं तो जो गुंडागर्दी और लूटपाट की वारदात हो रही है, उसका जवाब देकर जाएं।

'इस पूरे मामले में उनके लोगों और विधायकों का क्या रोल है?'

जालंधर के हल्का शाहकोट में नाजायज माइनिंग रोकने गए माइनिंग अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि माइनिंग विभाग के अधिकारी जब नाजायज माइनिंग को रोकने गए तो उन पर हमला किया हुआ, गोलियां चलाई गईं। अधिकारियों को अपनी जान बचाकर भागनी पड़ी। सीएम केजरीवाल को पूछना चाहता हूं कि इस पूरे मामले में उनके लोगों और विधायकों का क्या रोल है। चन्नी ने आगे कहा कि इस पूरे मामले में माइनिंग अधिकारियों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन सभी लोगों के नाम सामने आने चाहिए जो नाजायज माइनिंग करवा रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article