दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के 'भगवान' वाले बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या वह पीएम मोदी को भगवान का अवतार मानता है, इसको लेकर वह अपना रुख स्पष्ट करे, गौर हो कि इससे पहले इसी को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राहुल गांधीं भी तंज कस चुके हैं।
सीएम केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, '2014 में मोदी जी ने कहा कि वे देश के प्रधान सेवक हैं, 2019 में उन्होंने कहा कि वे चौकीदार हैं, अब 2024 में मोदी जी कह रहे हैं कि वे अपनी मां की कोख से पैदा नहीं हुए हैं, बल्कि वे भगवान के अवतार हैं, उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी भी मोदी जी के भक्त हैं, क्या RSS भी मानता है कि मोदी जी भगवान के अवतार हैं? RSS अपना रुख साफ करे'
गौर हो कि बीजेपी के पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ पर दिए बयान को लेकर कहा था कि उनकी जुबान फिसल गई थी, उन्होंने कहा था कि भगवान जगन्नाथ भी पीएम मोदी के भक्त हैं जुबान फिसलने को लेकर पात्रा ने बिना शर्त माफी मांगी थी और उन्होंने कहा कि वह तीन दिनों तक उपवास करके प्रायश्चित करेंगे।
