इलेक्शन

PM Modi Patna Road Show: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़, लगे मोदी-मोदी के नारे

PM Modi Patna Road Show: रोडशो के बाद प्रधानमंत्री का राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। सोमवार को उनका पुराने शहर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा तख्त हरमंदिर जाने का कार्यक्रम है।

Image

पटना में पीएम मोदी का रोड शो

Photo : Twitter

PM Modi Patna Road Show: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में रोड शो किया। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी दिखी। इस दौरान जनकर मोदी-मोदी के नारे भी लगे।

पीएम मोदी का पटना में रोड शो

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा और रोडशो मार्ग पर वाहनों का परिचालन निलंबित रहा। पीएम मोदी का रोडशो प्रदेश भाजपा मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित आयकर कार्यालय चौराहे से शुरू हुआ और फ्रेजर रोड, एक्जिबिशन रोड, कदम कुआं और साहित्य सम्मेलन जैसे इलाकों से गुजरते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर समाप्त हुआ। कड़ी निगरानी रखने के लिए कई इमारतों की छतों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए थे।

पीएम मोदी का पटना कार्यक्रम

रोडशो के बाद प्रधानमंत्री का राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। सोमवार को उनका पुराने शहर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा तख्त हरमंदिर जाने का कार्यक्रम है जहां गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article