इलेक्शन

BJP के संविधान में उम्र को लेकर कोई व्यवस्था नहीं- PM मोदी के रिटायरमेंट को लेकर जब केजरीवाल ने किया दावा तो जेपी नड्डा ने कर दिया पलटवार

जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर कई बड़े आरोप और दावे किए थे। जिसमें से एक दावा पीएम मोदी की रिटायरमेंट को लेकर था।

Image

पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा

Photo : PTI

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के दावों के बाद अब बीजेपी की ओर से पलटवार शुरू हो गया है। जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर कई बड़े आरोप और दावे किए थे। जिसमें से एक दावा पीएम मोदी की रिटायरमेंट को लेकर था। अब इसी पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जवाब आया है। जेपी नड्डी ने कहा है कि बीजेपी के संविधान में उम्र को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में पीएम मोदी के रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है।

जेपी नड्डा का ट्वीट

जेपी नड्डा ने कहा- "केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ रहे हैं।

केजरीवाल के दावों पर नड्डा का जवाब

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी देश को नये शिखर पर ले जाएंगे। विपक्ष खुश न हों, कोई मुग़ालता ना पाले। मोदी जी हमारे नेता है और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। INDI गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आया नेता भी जानता है कि “आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मज़बूत बनायेगा तो मोदी ही।

केजरीवाल ने क्या था दावा

केजरीवाल ने आज कहा था कि भाजपा हमारे गठबंधन से उनके चेहरे के बारे में पूछते हैं। मैं भाजपा से पूछता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? केजरीवाल ने कहा- "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र वालों को ‘रिटायर’ कर दिया जाएगा। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन को रिटायर (सेवानिवृत्त) कर दिया। वह (मोदी) अगले साल रिटायर हो जाएंगे। वह अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या शाह मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे?"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article