इलेक्शन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, कांग्रेस ने पूछा- चुनाव के बाद नहीं बढ़ाई जाएंगी कीमतें?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 10:26 AM IST

Congress Slams Modi Sarkar: केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम दो रुपये घटा दिए हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए ये सवाल किया है कि क्या अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो दोबारा कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी? आपको बताते हैं सारा माजरा।

Image

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना।

Photo : Times Now Digital

Politics On Petrol Diesel Price: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की पर बड़ा फैसला लेते हुए कीमतों में रियायत दी, तो कांग्रेस भड़क गई। चुनाव से पहले पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कमी किए जाने को लेकर उसने सरकार पर निशाना साधा है। इसे राजनीतिक कदम बताया जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले तो कीमतों में बढ़ोतरी की गई और फिर चुनाव से ठीक पहले इसमें कुछ कमी कर दी गई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करीब आने के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

क्या दोबारा नहीं बढ़ाई जाएंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'पिछले हफ्ते संवाददाता सम्मेलन में मैंने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की जाएंगी। यह आज कर दिया गया।' उन्होंने सवाल किया, 'क्या सरकार कहेगी कि चुनाव के बाद (अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई) कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी?'

कांग्रेस का दावा- पेट्रोल-डीजल पर बरती गई चालाकी

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और फिर चुनाव से ठीक पहले 100 रुपये की कमी की गई। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल के मामले में भी इसी तरह की चालाकी बरती गई है।

यहां देखें नए पेट्रोल के दाम

शहरपुराने दामनए दाम
दिल्ली96.7294.72
मुंबई106.31104.21
कोलकाता106.03103.94
चेन्नई102.63100.75

यहां देखें डीजल के नए दाम

शहरपुराने दामनए दाम
दिल्ली89.6287.62
मुंबई94.2792.15
कोलकाता92.7690.76
चेन्नई94.2492.34

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

लोसकभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जनता को फौरी राहत देते हुए बड़ा फैसला किया है। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये घटाए गए हैं। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। बता दें, आज ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर दो प्रतिशत वैट घटाने की घोषणा की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article