इलेक्शन

Kangana Ranaut: तेजस्वी यादव की जगह तेजस्वी सूर्या पर कंगना ने बोल दिया हमला, देखिए वीडियो

Kangana Ranaut: इस रैली में कंगना रनौत ने न सिर्फ गलती की, बल्कि दिवंगत नेताओं समेत कांग्रेस पर भी हमला बोला, जिसके चलते कांग्रेस ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

Image

मंडी में सभा को संबोधित करती हुईं कंगना रनौत

Photo : IANS

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार कंगना ने अपनी ही पार्टी के नेता को लपेटे में लिया। दरअसल कंगना तेजस्वी यादव पर हमला बोलना चाह रही थीं, लेकिन उनकी जुबान फिसली और उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या को लपेटे में ले लिया।

तेजस्वी यादव की जगह तेजस्वी सूर्या

मंडी लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा- इनको खुद नहीं पता है कि कहां आ रहे हैं, कहां जा रहे हैं। इस तरह के बिगड़े हुए शहजादों की पार्टी है। चाहे वो राहुल गांधी हों, जिनको चांद पर आलू उगाने हों, या तेजस्वी सूर्या हों जो अपनी गुंडागर्दी करते हैं। मछली उठा-उठा के खाते हैं।"

कंगना के खिलाफ शिकायत

इस रैली में कंगना रनौत ने न सिर्फ गलती की, बल्कि दिवंगत नेताओं समेत कांग्रेस पर भी हमला बोला, जिसके चलते कांग्रेस ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य संयोजकों द्वारा दायर की गई अपनी शिकायत में, कांग्रेस ने कहा कि रानौत ने "कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं और स्वतंत्रता सेनानियों की व्यापारियों के साथ तुलना करके सभी सीमाएं पार कर दीं"।

विक्रमादित्य सिंह से है मुकाबला

रनौत को भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। यह पहली बार है जब बॉलीवुड की कोई हस्ती हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय सीट से उनके प्रतिद्वंद्वी हैं। वह छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article