Eknath Shinde Exclusive Interview On Times Now Navbharat: देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला कुछ दिनों में हो जाएगा। आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। तीन चरण का मतदान और बचा हुआ है। पक्ष और विपक्ष दोनों बहुमत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत से एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना के मुखिया और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने खास बातचीत की है। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में विभाजन, उद्धव ठाकरे से टकराव और पीएम मोदी के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की।
उद्धव सरकार से क्यों बाहर निकले थे एकनाथ शिंदे
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में महाराष्ट्र के मुख्यममंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। शिंदे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे को धोखा दिया है। शिंदे ने कहा कि शिवसैनिकों के साथ हो रहे अपमान पर उद्धव चुप रहे थे। जिसके कारण उन्हें सरकार से बाहर निकलना पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर एकनाथ शिंदे एक्सक्लूसिव
पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
2024 लोकसभा चुनाव के मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर है। पिछले 10 साल में पीएम मोदी ने जो देश में विकास के कार्य किए हैं। भारत को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया है। पीएम मोदी ने जो निर्णय लिए हैं, उसमें युवा, महिला, गरीब, किसान, सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। आगे शिंदे ने अपनी सरकार को लेकर कहा कि दो साल से हमारी सरकार महाराष्ट्र में काम कर रही है। हमने हर क्षेत्र के लोगों के लिए निर्णय लिए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरे महाराष्ट्र में काम चल रहा है।
उद्धव ठाकरे ने किया विश्वासघात- एकनाथ शिंदे
असली शिवसेना के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा- "पहली बात तो, विश्वासघात की जब बात आती है, 2019 में जब चुनाव हुए थे, तब हम चुनाव लड़े थे बीजेपी-शिवसेना साथ में। लोगों को भी विश्वास था कि गठबंधन की सरकार बनेगी। लेकिन सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री की लालच में, कुर्सी की लालच में, बालासाहब जो नहीं चाहते थे, उन्होंने कांग्रेस का हमेशा विरोध किया...और उन्हीं के साथ जब सरकार बन गई तो लोगों को बड़ा झटका लगा। 2019 में उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया। बालासाहेब ठाकरे के विचारों के साथ विश्वासघात किया। बीजेपी के पीठ में भी खंजर घोंपने का काम उद्धव जी ने किया। 2019 में ही धोखा हुआ है, हमने तो 2022 में इसको दुरुस्त किया है।"

राहुल गांधी पर क्या बोले एकनाथ शिंदे
आदित्य ठाकरे के आरोपों पर क्या बोले एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने उनके गोदाम में नोटों के मिलने और उद्धव के सामने रोने के दावों पर कहा कि एकनाथ शिंदे रोने वालों में से नहीं है। शिंदे ने कहा- क्या-क्या बोलेंगे वो और क्या बोलेंगे, मैं जब बोलूंगा तो उनको बोलने का मुंह भी नहीं रहेगा। बिना पैसे के उन्हेंं नींद नहीं आती है। वो लेना जानते हैं, देना नहीं जानते हैं।"
राहुल गांधी पर भड़के शिंदे
आगे एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें खुद नहीं पता है कि वो कहां से जीत सकते हैं। वो देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी विकास विरोधी हैं।
