इलेक्शन

Eknath Shinde Exclusive: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को बताया देश द्रोही और विकास विरोधी

Eknath Shinde Exclusive: एकनाथ शिंदे से जब राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने और रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो शिंदे ने कहा कि उन्हें खुद पर विश्वास नहीं है। वो नहीं जानते कि वो कहां से जीत सकते हैं।

Eknath Shinde Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भड़के दिखे। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में महाराष्ट्र के मुख्यममंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल खोलकर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को देश द्रोही कह दिया।

पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी पर क्या बोले शिंदे

नाविका कुमार ने जब एकनाथ शिंदे से मोदी बनाम राहुल गांधी पर सवाल पूछा तो एकनाथ शिंदे ने राहुल को देशद्रोही करार दे दिया। एकनाथ शिंदे ने कहा- "एक तरफ देश भक्ति है और विकास है। दूसरी तरफ, देश के खिलाफ बयानबाजी करना... देशद्रोह कहूं मैं... अगर देश के खिलाफ बयानबाजी जो करते हैं, विदेश में जाकर, पाकिस्तान की बोली बोलते हैं, तो क्या हो सकते हैं। एंटी डेवलंपमेंट। "

राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर क्या बोले एकनाथ शिंदे

आगे जब एकनाथ शिंदे से राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने और रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी को खुद पर विश्वास नहीं है। वो नहीं जानते कि वो कहां से जीत सकते हैं। महाराष्ट्र सीएम ने कहा- "उनको खुद को विश्वास नहीं है कि मैं कहां से जीतूंगा? यहां तो पूरा विश्वास है। यहां तो पूरी तरह एक नेता है, नियत है। निर्णय लेने की क्षमता है। नीति है, वहां क्या है?"

पीएम मोदी पर लग रहे आरोपों पर क्या बोले एकनाथ शिंदे

आगे एकनाथ शिंदे से जब पीएम मोदी के तानाशाह होने को लेकर सवाल पूछा गया तो एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष वाले पीएम मोदी को बदनाम करते हैं। शिंदे ने कहा- "प्रधानमंत्री एक जनसेवक हैं। एक जनता की सेवक की तरह काम कर रहे। वो देश के प्रति कोई समझौता नहीं करते।"

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article