इलेक्शन

बहुमत से फिसली भाजपा को देख इंडी गठबंधन उत्साहित, दिल्ली में कल होगी विपक्षी खेमे की बड़ी बैठक

Lok Sabha Elections Results: लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती नतीजों में भाजपा बहुमत का आंकड़े से पीछे छूट गई, परंतु 'राजग' की बदौलत एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, इंडी गठबंधन एक मजबूत विपक्ष देने की राह में दिख रही है। इस बीच, बुधवार को एक बड़ी बैठक होने वाली है।

Image

इंडी गठबंधन की बैठक (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती नतीजों में भाजपा बहुमत का आंकड़े से पीछे छूट गई, परंतु 'राजग' की बदौलत एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, इंडी गठबंधन रुझानों को देख बेहद उत्साहित नजर आ रही है। शह-मात के खेल में बाजी मारने की कोशिशें कर रही इंडी गठबंधन ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठक बुलाई है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में इंडी गठबंधन (Opposition INDIA) की बुधवार को बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में इंडी गठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेताओं की मौजूदगी हो सकती है। इससे पहले हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) मौजूद, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) नहीं थीं।

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ हो जाने के बाद कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस आगे की रणनीति के बारे में संकेत भी दे सकती हैं।

अगर नतीजे कमोबेश रुझानों के अनुरूप रहते हैं तो लोकसभा में राजग पहले के मुकाबले कमजोर स्थिति में रहेगा जबकि विपक्ष अब मजबूत भूमिका में दिख सकता है। सनद रहे कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए 28 विपक्षी दलों ने इंडी गठबंधन बनाया और मजबूती के साथ चुनाव भी लड़ा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article