इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: आज उत्तराखंड और राजस्थान में गरजेंगे PM मोदी, भरेंगे चुनावी हुंकार; जेपी नड्डा इन 3 जगहों पर करेंगे जनसभा

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी 2 अप्रैल को उत्‍तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर और राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड और राजस्थान में भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

Image

PM मोदी आज उत्‍तराखंड और राजस्थान में भरेंगे चुनावी हुंकार

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी 2 अप्रैल को उत्‍तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर और राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड और राजस्थान में BJP के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। बता दें, उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल में चुनाव होने हैं। अभी उत्तराखंड की सभी पांच सीटें 2014 से भाजपा के पास हैं और राज्य में भी बीजेपी सत्ता पर काबिज है। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी उम्मीदवार शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। PM मोदी उत्तराखंड में अपना कार्यक्रम खत्म करने के बाद राजस्थान रवाना हो जाएंगे।

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व विकासनगर में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 को ध्यान में रखते हुए राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। बता दें, उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए सबसे ज्यादा मांग पीएम मोदी और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की है। पार्टी के इन सुपर स्टार प्रचारकों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सबसे अधिक मांग है। पांचों सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी कम से कम अपने चुनाव क्षेत्रों में इन सभी नेताओं की जनसभाएं कराने जाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article