इलेक्शन

पीएम मोदी ने खुद संभाली दक्षिण राज्यों की कमान, आज तमिलनाडु में फिर भरेंगे हुंकार, फिर जाएंगे महाराष्ट्र

Lok Sabha Elections 2024: दक्षिण भारत के मतदाताओं को लुभाने की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल रखी है। पीएम मोदी लगातार दक्षिण भारत का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तमिलनाडु में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे।

Image

पीएम मोदी का धुआंधार प्रचार अभियान

Photo : PTI

PM Modi Tamilnadu Rally: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार जुटे हैं। 'एनडीए 400 पार और 'फिर एक बार, मोदी सरकार' के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी भाजपा इस बार दक्षिण भारत के राज्यों पर खास फोकस कर रही है। भाजपा इस बार तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में चमत्कारिक नतीजों का दावा भी कर रही है। दक्षिण भारत के मतदाताओं को लुभाने की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल रखी है। पीएम मोदी लगातार दक्षिण भारत का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रोड शो लेकर चुनावी रैलियों तक भाजपा का दक्षिण में आक्रामक चुनाव प्रचार जारी है।

तमिलनाडु में पीएम की दो रैलियां

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम को महाराष्ट्र जाकर जनसभा भी करेंगे। पीएम मोदी के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, वह बुधवार को सुबह 10:30 बजे तमिलनाडु के वेल्लोर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह करीब 1:45 बजे के तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

तमिलनाडु से जाएंगे महाराष्ट्र

ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी अपनी दोनों चुनावी रैलियों में राज्य की डीएमके सरकार और विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस सहित अन्य दलों पर राजनीतिक निशाना साधते हुए तमिलनाडु की जनता को अपनी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। तमिलनाडु में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां पर वह शाम 6 बजे रामटेक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। शाह बुधवार को दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल के बालुरघाट लोकसभा में और दोपहर बाद 3 बजे बिहार के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

नड्डा अरुणाचल के दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा बुधवार को दोपहर 1 बजे ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र ) जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के दोईमुख खेल मैदान में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष बुधवार (10 अप्रैल) से अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम एवं अंडमान और निकोबार के दो दिवसीय चुनावी यात्रा पर रहेंगे। (आईएएनएस इनपुट)

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article