Maneka And Varun Gandhi: पिछले करीब तीन दशकों में यह पहली बार है जब पीलीभीत में मां-बेटे की जोड़ी यानी मेनका और वरुण गांधी मैदान में नहीं हैं। इनकी गैर-मौजूदगी तब और खली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां अपनी पहली बड़ी रैली की। इस सीट से दो बार सांसद रहे वरुण का टिकट इस बार काट दिया गया। उनकी जगह भाजपा ने यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है। पीएम मोदी ने रैली में लोगों से जितिन प्रसाद का समर्थन करने की अपील की।
इलेक्शन
पीएम के तौर पर पीलीभीत में हुई मोदी की पहली रैली, लगती रहीं अटकलें, लेकिन नजर नहीं आए मेनका और वरुण गांधी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Apr 10, 2024, 08:42 AM IST
