इलेक्शन

Delhi Loksabha Election: दिल्ली लोकसभा चुनाव में BSP की एंट्री, सातों सीट से उतारे प्रत्याशी, किसका बिगड़ेगा खेल?

Delhi BSP Candidate: दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने 7 उम्मीदवार उतार दिए हैं, इससे मुकाबला दिलचस्प होने की बात कही जा रही है।

Image

दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर BSP ने उतारे उम्मीदवार

KEY HIGHLIGHTS

  • दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर BSP ने उतारे उम्मीदवार
  • दिल्ली की सात में से 2 सीटों पर बीएसपी ने मुस्लिम समाज को टिकट दिए हैं
  • एक अनुमान के मुताबिक पूरी दिल्ली में करीब 20 फीसदी अनुसूचित जाति वोटर

Delhi BSP Candidate List: दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं इन सभी लोकसभा सीटों पर मुकाबला काफी हद तक बीजेपी और कांग्रेस-AAP के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा था पर बीएसपी (BSP) ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर अपने 7 उम्मीदवार उतार दिए हैं।

दिल्ली बसपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी ने हमें एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करते हुए बी टीम बता दिया गया पर आप और कांग्रेस के गठबंधन से सारी तस्वीर साफ हो गई है।

एक अनुमान के मुताबिक पूरी दिल्ली में करीब 20 फीसदी अनुसूचित जाति (SC) वोटर हैं और यहां पर यूपी के लोग भी काफी तादाद में रहते है, इसको देखते हुए बसपा ने ये चुनावी दांव चला है।

दिल्ली बसपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि किसी भी पार्टी ने दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों पर एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में बीएसपी ने मुस्लिम समाज से दो टिकट दिए हैं।

जान लें कौन हैं दिल्ली में BSP के प्रत्याशी

बसपा ने पूर्वी दिल्ली से राजन पाल, साउथ दिल्ली से अब्दुल बासित, उत्तर पूर्वी दिल्ली से डॉक्टर अशोक कुमार, चांदनी चौक से अब्दुल कलाम, नई दिल्ली से सत्यप्रकाश गौतम, पश्चिमी दिल्ली से विशाखाआनंद तो उत्तर पश्चिमी दिल्ली से विजय बौद्ध को उतारा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article