इलेक्शन

Akash Anand FIR: नप गए मायावती के भतीजे आकाश आनंद! भड़काऊ भाषण के लिए सीतापुर में दर्ज हुआ केस

Akash Anand FIR: आकाश आनंद ने यूपी सरकार की तुलना तालिबान से की थी। आकाश आनंद ने कहा था कि यूपी सरकार आतंकियों की सरकार है। जिसके बाद बीजेपी ने अब मामला दर्ज कराया है।

Image

मायावती के भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ केस दर्ज (फोटो- Akash Anand)

Akash Anand FIR: मायावती के भतीजे आकाश आनंद अपने भाषणों के लेकर बुरी तरह फंसते दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आकाश आनंद के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में केस दर्ज किया गया है।

क्या बोले थे आकाश आनंद

आकाश आनंद ने सीतापुर की रैली में यूपी सरकार की तुलना तालिबान से की थी। आकाश आनंद ने कहा था कि यूपी सरकार आतंकियों की सरकार है। अकाश आनंद ने रैली में कहा- "यह गद्दारों की सरकार (यूपी) है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ देती है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बना लेती है, वह आतंकवादी सरकार है। तालिबान अफगानिस्तान में ऐसी सरकार चलाता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट कहती है कि राज्य में 16,000 अपहरण हुए हैं। ऐसी सरकार पर शर्म आती है जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती और बच्चों को भोजन नहीं दे सकती।"

किन-किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आनंद, पार्टी उम्मीदवार महेंद्र यादव, श्याम अवस्थी, अक्षय कालरा और रैली के आयोजक विकास राजवंशी के खिलाफ धाराओं 171 सी (चुनावों पर अनुचित प्रभाव), 153 बी (राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए हानिकारक आरोप, दावे), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 (चुनाव के सिलसिले में वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आचार संहिता का उल्लंघन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली के दौरान हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा वाले भाषण दिए गए और यह आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article