इलेक्शन

अंदरूनी कलह और लंबे इंतज़ार के बाद दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Apr 14, 2024, 11:18 PM IST

Congress Delhi Candidate List: लंबे इंतज़ार और अंदरूनी कलह के बाद आख़िरकार कांग्रेस ने दिल्ली की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, इसके मुताबिक कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

Image

दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

KEY HIGHLIGHTS

कांग्रेस ने दिल्ली में उम्मीदवार तय करने में महीने से ज़्यादा समय लगा दिया
कन्हैया कुमार मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे
कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार की पैरवी की

Congress Delhi Candidate List: INDIA गठबंधन के अन्तर्गत कांग्रेस-आप के बीच पाँच राज्यो में समझौता हुआ था जिसमे दिल्ली की सात सीटे भी शामिल थी, इस एलायंस की घोषणा फ़रवरी के महीने में ही हुआ था लेकिन कांग्रेस ने दिल्ली में उम्मीदवार (Delhi Congress Candidate List) तय करने में महीने से ज़्यादा समय लगा दिया।

सूत्रों की माने तो इस दौरान कांग्रेस में इन तीन सीटोंं पर ज़बरदस्त अंदरूनी खींचतान चली लेकिन आज जब दिल्ली कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा तो इसमें पार्टी नेतृत्व की छाप दिखी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और संदीप दीक्षित अधर में रह गए, दोनों ही नेताओं का नाम दिल्ली के चाँदनी चौक सीट से चल रहा था।

दिल्ली पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के 1 महीने बाद कन्हैया की एंट्री

कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने क न्हैया कुमार की पैरवी की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली उत्तर पूर्व से चुनाव लड़ना चाहते थे, स्क्रीनिंग कमेटी ने भी उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इसमें बदलाव तब हुआ जब बिहार में आरजेडी के साथ सीट शेयरिंग में पार्टी कन्हैया कुमार के लिए बेगुसराय सीट नहीं ले सकी।

केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी का संदेश कन्हैया तक पहुँचा

जिसके बाद कांग्रेस के बड़े नेताओ के बीच इस बात की चर्चा शुरू हुई कि कन्हैया कुमार पार्टी के उभरते युवा नेताओ में एक हैं और पार्टी को इस चुनाव में उन्हें चुनावी मैदान में उतारना चाहिए, सूत्रों की माने तो संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी का संदेश कन्हैया तक पहुंचाया था कि पार्टी के शीर्ष नेता चाहता है कि वो चुनाव लड़े, कुछ दिनों के सोच-विचार के बाद कन्हैया कुमार ने भी लीडरशिप को हरी झंडी दे दी कई लोगों का मानना है कि कन्हैया बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी को कड़ी टक्कर देंगे।

उदित राज के लिये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वीटो लगाया

वहीं उत्तर पश्चिम सीट पर उदित राज के लिये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वीटो लगाया था और ये आरक्षित सीट है, चाँदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल को पार्टी के वफ़ादार और वरिष्ठ होने के नाते मिला।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article