Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar: दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी एक अहम खबर 14 अप्रैल की शाम को सामने आई, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें इस बारे में साफ है कि कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) दिल्ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं , कांग्रेस ने उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है वह बीजेपी के मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
गौर हो कि समझौते के तहत दिल्ली में कांग्रेस के खाते में तीन लोकसभा सीटें हैं वहीं चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है, इस बारे में पहले ही कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वो मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे और ऐसा ही हुआ।
कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीट पर चुनाव लड़ेगी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस नॉर्थ इस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
भाजपा अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है
भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। BJP दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उसने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर बाकी सभी छह सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं।
