इलेक्शन

Video: 'पंजाब में BJP सरकार बनवाएं, जितने बुलडोजर चाहिए, यूपी से भेज दूंगा', पंजाब में गरजे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi adityanath in punjab election: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

Image

पंजाब में गरजे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ सुभाष शर्मा के लिए प्रचार किया इस क्रम में उन्होंने आनंदपुर साहिब में जनसभा को संबोधित किया। गौर हो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूपी के बाहर दूसरे राज्यों में काफी डिमांड रही है पहली जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा।

योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू, उत्तराखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ में प्रचार कर चुके हैं। अब तक कुल 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। सीएम योगी ने यहां कहा कि पंजाब ने देश को बहुत कुछ दिया लेकिन 70 साल में पंजाब ने जिनको अपनी कमान सौंपी है वो पंजाब को लेकर कहां गए हैं कभी भारत की सुरक्षा की ढाल पंजाब आज खुद बेहाल है।

'पंजाब में सुभाष शर्मा को बुलडोजर की चाबी देने आया हूं'

सीएम योगी बोले- गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद तक और निहंगों ने जो लड़ाई लड़ी थी, आज अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, दुनिया में कोई संकट आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है। सीएम योगी ने कहा कि पंजाब में सुभाष शर्मा को बुलडोजर की चाबी देने आया हूं पंजाब में अगली सरकार बीजेपी की बनाइए, जितना मांगेंगे यूपी से बुलडोजर भेज दूंगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सीमाएं सुरक्षित नहीं थी देश के अंदर बम विस्फोट होते थे, कांग्रेस कहती थी आतंकवाद तो सीमापार से कांग्रेस को जनता के सामने जाने का अधिकार नहीं है।

'आतिशबाजी करते वक्त भी पाकिस्तान सफाई देता है की मेरा हाथ नहीं है'

आतिशबाजी करते वक्त भी पाकिस्तान सफाई देता है की मेरा हाथ नहीं है, सीएम योगी बोलो हमें कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं वहीं उन्होंने कहा कि

पाकिस्तान UN में ऐसे गिड़गिड़ा रहा है जैसे यूपी में माफिया पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता है और कहता है एक बार जान बक्श दो, पाकिस्तान कहता है भारत घर में घुसकर मारता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article