इलेक्शन

सपा माफियापरस्त...कांग्रेस देश में लगाना चाहती है 'औरंगजेब का जजिया' कर, विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस को भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि सपा माफिया परस्त है और अपराधियों को अपने गले का हार बनाती है।

Image

सीएम योगी

Yogi Adityanath Rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुशीनगर और देवरिया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कुशीनगर में सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनती थी, जैसे ही कमल को आपका आशीर्वाद मिला, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुझे अवसर मिला तो एक झटके में सारी बाधाएं दूर हुईं और अयोध्या में राम मंदिर बन गया। अब, भावी पीढ़ी से कह सकेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हमने अपनी आंखों से देखा है। कमल को वोट देने वाले कहें कि राम मंदिर का निर्माण हमने किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, लेकिन मोदी-योगी की ताकत आप हैं।

अबकी बार 400 पार का नारा सुन सपा को आ रहे चक्कर

उन्होंने कहा कि 'फिर एक बार मोदी सरकार', 'अबकी बार 400 पार' का नारा सुन सपा को चक्कर आ रहा है, वह कभी 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती। सपा केवल 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें से पांच पर सैफई खानदान लड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में कहा कि जैसे प्रदेश से माफिया का सफाया किया गया है, वैसे ही पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि सपा माफिया परस्त है और अपराधियों को अपने गले का हार बनाती है। कांग्रेस अमेरिका की तरह देश में विरासत टैक्स लगाना चाहती है, जो औरंगजेब का जजिया कर है।

सीएम योगी ने दिया जनता को आश्वासन

सीएम योगी ने कहा कि आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसने अपने भाई की हत्या और पिता को कैद करके पानी-पानी के लिए तरसा दिया था। उन्होंने देवरहा बाबा और बाबा राघव दास की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में 48 डिग्री तक गर्मी पहुंच गई है। भाटपार रानीवासियों को आश्वासन देने आया हूं कि आप जो पसीना बहा रहे हैं, इसके लिए भाजपा सरकार इस पूरे क्षेत्र का विकास करके आपका कर्ज चुकाने का काम करेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article