Karan Johar on King's Song 'Tu Mil Jaaye': बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' (King) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मेकर्स ने शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही फैन्स सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। इस रोमांटिक ट्रैक में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ऐसे में अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी इस गाने की तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' के गानों पर A R Rahman का बड़ा बयान, बोले, 'क्रिएटिव काम की आलोचना होनी...')
'तू मिल जाए' को लेकर करण जौहर ने दिया रिएक्शन
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस गाने को शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की। करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा, शानदार ऑडियो! बेहतरीन विजुअल्स, गजब की खूबसूरती और शानदार एब्स। इसके लिए ब्लॉकबस्टर म्यूजिक चार्ट्स पूरी तरह तैयार हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पान मसाला विज्ञापन विवाद: Ajay Devgn ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, Tukaram Mundhe ने दिया रिएक्शन)

Karan Johar reviews Tu Mil Jaaye
इस पोस्ट में करण जौहर ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का भी जिक्र किया है। 'तू मिल जाए' एक शानदार रोमांटिक डांस ट्रैक बताया जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की दिलकश केमिस्ट्री देखने को मिलती है। गाने के विजुअल्स भी काफी आकर्षक हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इस ट्रैक को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है। गाने के हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि अंग्रेजी रैप एड शीरन ने लिखा है। इस गाने की कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है।
