इलेक्शन

Lalganj Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Lalganj Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक लालगंज की सीट भी है। इस सीट पर पिछले चुनाव में बसपा को जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं, इस सीट पर किस दिन वोटिंग होगी और मतगणना की डेट क्या है आइए जानते हैं।

Image

लालगंज लोकसभा सीट

Lalganj Lok Sabha Polling Date: लालगंज लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक है। इस सीट की संसदीय संख्या 68 है। लालगंज लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह आजमगढ़ जिले में पड़ती है। इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1962 में हुए थे। यहां पर 1984 के बाद से कांग्रेस नहीं जीती है। लालगंज सीट पर बारी-बारी से जनता दल, बसपा औ सपा को जीत मिलती रही है। इस सीट पर बसपा ने 4 बार जीत दर्ज की है, तो वहीं सपा 2 बार विजयी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के चुनाव में पहली बार इस सीट पर जीत का स्वाद चखा था। वहीं पिछले चुनाव में फिर से बसपा ने यहां पर जीत का झंडा फहराया था। इस बार जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताएगी, यह मतदान के बाद ही पता चलेगा।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Lalganj Lok Sabha election polling date)

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग छठे चरण में होगी। इस सीट पर 25 जून को वोटर्स अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में जाएंगे और अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए वोट देंगे।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Lalganj Lok Sabha election result date)

लालगंज लोकसभा सीट पर मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। इस दिन देश की सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी। 4 जून को पता चल जाएगा कि लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने किसे सांसद चुना है।

लालगंज के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Lalganj Lok Sabha seat)

लालगंज लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद बसपा की संगीता आजाद हैं। उन्होंने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। बसपा ने इस बार फिर महिला कैंडिडेट पर भरोसा जताते हुए डॉ. इंदु चौधरी को टिकट दिया है। वे बीएचयू की प्रोफेसर हैं। सपा ने दो बार सांसद रहे दारोगा सरोज को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने एक बार फिर से नीलम सोनकर पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

उम्मीदवारराजनीतिक पार्टी
नीलम सोनकरभाजपा/NDA
दारोगा सरोजसपा/INDIA
डॉ. इंदु चौधरीबहुजन समाज पार्टी

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आबादी दलित, मुस्लिम और यादव समुदाय की है। यहां पर वोटरों की कुल संख्या करीब 19 लाख, 76 हजार है। जिसमें से मुस्लिम वोटर करीब 2.5 लाख, यादव वोटर्स 2 लाख, राजभर मतदाताओं की संख्या एक लाख 20 हजार, पासी वोटर्स एक लाख 30 हजार, वैश्य 80 हजार, अन्य ओबीसी वोटर्स 3 लाख और अनुसूचित जाति के वोटरों की अनुमानित संख्या एक लाख के करीब हैं। इस सीट पर मुस्लिम, दलित और यादव वोटर ही निर्णायक हैं।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट:2019

लालगंज लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी की सत्ता काबिज है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा की संगीता आजाद को जीत मिली थी। वे बसपा और सपा की साझा प्रत्याशी थीं और उन्हें 5 लाख, 18 हजार, 233 वोट मिले थे। भाजपा की ओर से नीलम सोनकर चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्हें 3 लाख, 57 हजार, 223 वोट मिले थे। पिछले लोकसभा चुनाव में संगीता ने इस सीट पर 1 लाख, 61 हजार, 597 वोटों के अंतर से हासिल की थी।

विधानसभा की स्थिति

लालगंज लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं- अतरौलिया, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज और लालगंज। ये पांचों सीटें आजमगढ़ जिले में आती हैं। इनमें से लालगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पांचों विधानसभा सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई थी।

विधानसभा सीटविधायकराजनीतिक पार्टी
अतरौलियासंग्राम यादवसमाजवादी पार्टी
निजामाबादआलमबडीसमाजवादी पार्टी
फूलपुर पवईरमाकांत यादवसमाजवादी पार्टी
दीदारगंजकमलाकांत राजभरसमाजवादी पार्टी
लालगंज (एससी)बेचई सरोजसमाजवादी पार्टी
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article