इलेक्शन

Basti Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Basti Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक बस्ती की सीट भी है। यहां पर मौजूदा सांसद बीजेपी से हैं। इस चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने किसे उम्मीदवार चुना है, यहां किस दिन चुनाव होंगे और मतगणना की तारीख क्या है आइए जानते हैं।

Image

बस्ती लोकसभा सीट

Basti Lok Sabha Polling Date: बस्ती लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक है। इस सीट पर सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने वाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का आज तक इस सीट पर खाता नहीं खुला है। वर्तमान में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सत्ता है। बीजेपी के हरीश द्विवेदी बस्ती के मौजूदा सांसद हैं। उन्हें पिछले दो लोकसभा चुनाव में इस सीट से जीत मिली है। इस बार बीजेपी के पास इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कर्मी वोटर्स की संख्या करीब तीन लाख है। भाजपा, सपा और बसपा तीनों राजनीतिक दल कुर्मी वर्ग को साधने में जुटे हैं। सपा और बसपा के उम्मीदवार भी इसी जाति से हैं। तीनों दल अपने-अपने पक्ष में कुर्मी मतों के होने का दावा कर रहे हैं।

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Basti Lok Sabha election polling date)

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में मतदान छठे चरण में होंगे। 25 मई को बस्ती के लोग अपने मतों का प्रयोग करेंगे और तमाम प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे।

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Basti Lok Sabha election result date)

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। इसी दिन देशभर की लोकसभा सीटों की मतगणना होगी और चुनाव के परिणाम की घोषणा होगी।

बस्ती के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Basti Lok Sabha seat)

बस्ती के वर्तमान सांसद बीजेपी के हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) हैं। वे पिछले 10 साल से इस लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं। भाजपा ने इस बार भी हरीश द्विवेदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा ने राम प्रसाद चौधरी (Ram Prasad Chaudhary) को प्रत्याशी चुना है। बसपा ने दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटकर बिजनेसमैन (Lavkush Patel) को उम्मीदवार बनाया है। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत इस लोकसभा इलेक्शन से होने जा रही है।

उम्मीदवारराजनीतिक पार्टी
हरीश द्विवेदीभाजपा/NDA
राम प्रसाद चौधरीसपा/INDIA
लवकुश पटेलबहुजन समाज पार्टी

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

बस्ती यूपी का 31वां सबसे घनी आबादी वाला जिला है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 24.6 लाख है। जिसमें से पुरुषों की आबादी 12.6 लाख और महिलाओं की आबादी 12.1 लाख है। जातिगत आधार पर देखें तो बस्ती की 79 फीसदी आबादी सामान्य वर्ग के लोगों की है, वहीं 21 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है। धर्म आधारित जनगणना के आधार पर बस्ती में 85 फीसदी हिंदू आबादी रहती है, जबकि 14.81 फीसदी आबादी मुस्लिम है।

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट: 2019

पिछले लोकसभा चुनाव में बस्ती लोकसभा सीट से भाजपा के हरीश द्विवेदी को जीत मिली थी। उन्हें 4 लाख, 71 हजार, 162 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को 4 लाख, 40 हजार, 808 वोट मिले थे। कांग्रेस की ओर से राज किशोर सिंह चुनावी मैदान में उतरे थे, जिन्हें 86 हजार, 920 वोट हासिल हुए थे।

विधानसभा की स्थिति

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटे आती हैं - हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ हरैया सीट ही बीजेपी की झोली में आई थी। तीन सीटों पर सपा ने जीत का झंडा फहराया था, वहीं आरक्षित सीट महादेवा पर सुभासपा को जीत मिली थी। महादेवा सीट से सुभासपा के उम्मीदवार दूधराम विजयी हुए थे। कप्तानगंज से सपा के कविंद्र चौधरी, रुधौली से राजेंद्र चौधरी और बस्ती सदर से महेंद्र नाथ यादव को जीत मिली थी। वहीं हरैया सीट से बीजेपी के अजय कुमार सिंह जीते थे।

विधानसभा सीटविधायकराजनीतिक पार्टी
हरैयाअजय कुमार सिंहबीजेपी
कप्तानगंजकविंद्र चौधरीसमाजवादी पार्टी
रुधौलीराजेंद्र चौधरीसमाजवादी पार्टी
बस्ती सदरमहेंद्र नाथ यादवसमाजवादी पार्टी
महादेवा (एससी)दूधरामसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article