इलेक्शन

14 लाख का सोना, 42 हजार रुपये नकद, जानिए कितनी है चिराग पासवान की नेटवर्थ

हलफनामे के मुताबिक, चिराग की अचल संपत्ति में पटना में स्थित 1.02 करोड़ रुपये का घर भी शामिल है। उनके पास कोई अन्य अचल संपत्ति नहीं है।

Image

चिराग पासवान

Chirag Paswan Net Worth: बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान 2.68 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। चिराग द्वारा दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी गई है। चिराग ने हाजीपुर लोकसभा सीट से बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया था।

42 हजार रुपये नकद और तीन बैंक खाते

चिराग (41) ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्रों के साथ एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपने पास 1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने की घोषणा की। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 42 हजार रुपये नकद और तीन बैंक खाते हैं। इसके अलावा उनके पास 14.40 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी हैं।

1.02 करोड़ रुपये का घर भी शामिल

हलफनामे के मुताबिक, चिराग की अचल संपत्ति में पटना में स्थित 1.02 करोड़ रुपये का घर भी शामिल है। उनके पास कोई अन्य अचल संपत्ति नहीं है। चिराग छह निजी फर्मों में निदेशक और शेयरधारक हैं। चिराग के पिता और दिवंगत नेता राम विलास पासवान ने नौ बार हाजीपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में हाजीपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होगा।
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article