इलेक्शन

तीसरे चरण में BJP की ये महिला उम्मीदवार सबसे अमीर, जानिए किस पार्टी में कितने करोड़पति

करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या के मामले में भाजपा सबसे आगे है। 82 में से 77 दावेदारों (94%) ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है।

Image

पल्लवी श्रीनिवास डेंपो

Richest Candidate in Phase 3: लोकसभा चुनाव 2024 का पहला और दूसरा चरण समाप्त हो गया है। अब तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 7 मई को कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में कई अमीर उम्मीदवार मैदान में होंगे। इस दौर में 300 से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि कुछ के पास एक अरब रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है।

ADR ने रिपोर्ट जारी की

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इन उम्मीदवारों की कुल संपत्ति सामने आई है। एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ मिलकर यह सूची तैयार की है जिसमें उन्होंने 1351 उम्मीदवारों के हलफनामे की जांच की। एडीआर की रिपोर्ट में बीजेपी की पल्लवी श्रीनिवास डेंपो, बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एनसीपी की सुप्रिया सुले जैसे नाम शामिल हैं।

भाजपा की पल्लवी श्रीनिवास डेंपो सबसे अमीर

इस सूची में सबसे पहला नाम भाजपा की पल्लवी श्रीनिवास डेंपो का है जो दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पल्लवी श्रीनिवास 1361 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं जो मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास कुल 424 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के छत्रपति शाहू शाहजी हैं जो महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। छत्रपति शाहू शाहजी के पास 342 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

भाजपा सबसे आगे

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबकि, करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या के मामले में भाजपा सबसे आगे है। 82 में से 77 दावेदारों (94%) ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है। तीसरे चरण में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ रुपये है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के उम्मीदवारों के हर उम्मीदवार के पास सबसे अधिक औसत संपत्ति 89.68 करोड़ रुपये है। इसके बाद एनसीपी के हर उम्मीदवारों के पास 62.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

किस पार्टी में कितने अमीर उम्मीदवार

  • 82 अमीर उम्मीदवारों के साथ भाजपा सबसे आगे है
  • कांग्रेस के पास 68 अमीर उम्मीदवार हैं
  • समाजवादी पार्टी के 10 उम्मीदवार हैं
  • ममता बनर्जी की टीएमसी के 6 उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है

बाकी दलों की स्थिति

प्रमुख क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों में नीतीश कुमार की जेडीयू के पास तीन करोड़पति उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 5 उम्मीदवार हैं। एनसीपी के पास तीन उम्मीदवार, तेजस्वी यादव की राजद के पास भी तीन करोड़पति उम्मीदवार और शिवसेना शिंदे गुट में दो उम्मीदवार करोड़पति हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article