CWC Meeting: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों से चुनाव जीते हैं। एक अपनी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली से और दूसरा दक्षिण भारत की वायनाड सीट से। दोनों सीटों पर जीत के बाद से सवाल ये उठ रहे हैं कि राहुल गांधी किस सीट को अपने पास रखेंगे और किस सीट से इस्तीफा देंगे। इसकी चर्चा आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी हुई। पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड सीट से जीत थे और अमेठी सीट से हारे थे।
CWC की इनसाइड स्टोरी
शनिवार को कांग्रेस सीडब्लूसी की मीटिंग दिल्ली में हुई। जहां राहुल गांधी की संसदीय सीट पर भी चर्चा होने की खबर है। सूत्रों की मानें तो इसपर फैसला 17 जून से पहले लिया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली में से कौन सी सीट लेंगे, इसपर CWC की बैठक में दक्षिण- उत्तर भारत के नेताओ के बीच चर्चा हुई।
केरल-यूपी के नेताओं के दावे!
मिली जानकारी के अनुसार केरल लोकसभा सांसद के.सुरेश ने कहा कि राहुल गांधी को वायनाड सीट रखना चाहिए, क्योंकि वायनाड की जनता ने दूसरी बार को जितवा कर भेजा है। तभी रायबरेली सीट के लिए यूपी CLP नेता आराधना मिश्रा ने मोर्चा सम्भाल लिया, अपने बात की शुरुआत आराधना मिश्रा ने इस बात से की, रायबरेली सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट है।
रायबरेली सीट अपने पास रख सकते हैं राहुल गांधी
रायबरेली सीट का जीतना कांग्रेस पार्टी का उत्तरप्रदेश में फिर से जीवित करने वाला है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो राहुल गांधी रायबरेली सीट रख सकते है। चुनावी भाषण के दौरान सोनिया गांधी ने भी कहा था कि- "मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं।" यहीं से चर्चा होने लगी कि परिवार की विरासत राहुल गांधी रायबरेली से संभालेंगे। सूत्रों की माने तो अगले हफ्ते राहुल गांधी रायबरेली का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी होंगी।
