देश

CWC Meeting: इसके बारे में सोचेंगे- CWC मीटिंग में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की जब उठी मांग तो बोले रायबरेली सांसद

CWC Meeting: सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया।

Image

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Photo : Twitter

CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज दिल्ली में हुई। सीडब्लूसी की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में राहुल गांधी से लोकसभा नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी संभालने को कहा। इस बार रायबरेली और वायनाड से सांसद चुने गए राहुल गांधी ने कहा कि वो सोचकर बताएंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के योगदान की सराहना भी की गई और इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

लोकसभा में विपक्ष का नेता बनेंगे राहुल गांधी?

सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वो इस बारे में सोचेंगे...।

रायबरेली या वायनाड कहां से इस्तीफा देंगे राहुल गांधी?

वहीं सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड या रायबरेली कौन सी सीट छोड़ेंगे ये अभी तय नहीं हुई है। इस पर राहुल गांधी ही फैसला करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा- "रायबरेली या वायनाड में से उन्हें कौन सी सीट छोड़नी चाहिए, यह पूरी तरह से राहुल गांधी को तय करना है।"

खराब प्रदर्शन की होगी समीक्षा

कार्य समिति की बैठक में उन राज्यों के परिणाम को लेकर भी चर्चा गई जहां पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- "जिन राज्यों में हमारा प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है, उनकी समीक्षा के लिए समिति का गठन किया जाएगा। समिति अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article