इलेक्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और क्षत्रियों के बड़े नेता राजकिशोर सिंह BJP में शामिल

Basti Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के बीच यूपी के बस्ती से खबर आई कि बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अब राजकिशोर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Image

राजकिशोर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं

Basti Lok Sabha Chunav 2024: यूपी के बस्ती में महीनों से चल रही अटकलों पे विराम लग गया, पूर्व मंत्री और

क्षत्रियों के बड़े नेता राजकिशोर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है, बताते हैं कि उनके भारतीय जनता पार्टी में आने से

बस्ती मंडल समेत पूर्वांचल में काफी फर्क पड़ेगा।

राजकिशोर सिंह हर्रैया से विधायक थे, गौर हो कि राजकिशोर सिंह इससे पहले बसपा में थे और सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं,

बताते हैं कि राजकिशोर सिंह का बस्ती समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में खासा प्रभाव है और वो क्षत्रिय समाज के बड़े नेताओं में शामिल हैं।

लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में राजकिशोर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है, पिछले साल से ही उनके बीजेपी में जाने की बातें चल रहीं थीं, राजकिशोर सिंह को सपा में शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता था।

बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह भी बस्ती जिला परिषद के अध्यक्ष

गौर हो कि राज किशोर सिंह ने 2002 से 2017 तक राज्य समाजवादी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह पंचायती राज मंत्री थे । मुलायम सिंह की सरकार से पहले श्री सिंह कैबिनेट मंत्री भी थे। उनके बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह "सानू" भी बस्ती जिला परिषद के अध्यक्ष हैं, और उनके छोटे भाई बृजकिशोर सिंह "डिम्पल" समाजवादी पार्टी से बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार हैं।

मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में वह कैबिनेट मंत्री बने

सिंह लगातार तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2000 में जिला परिषद के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। 2002 में वह बहुजन समाज पार्टी के सदस्य के रूप में हर्रैया से विधान सभा के सदस्य भी चुने गए लेकिन 2003 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए । मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में वह कैबिनेट मंत्री बने।

हर्रैया से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया

2007 के चुनाव में उन्होंने फिर से हर्रैया से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल सिंह को 5,145 मतों के अंतर से हराया। 2012 में तीसरी बार वह हर्रैया से लगातार तीन बार निर्वाचित हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार ममता पांडे को 20,286 मतों के अंतर से हराया । वह अखिलेश यादव कैबिनेट में पशुपालन और पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री भी रहे।उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा (2017) में वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार सिंह से 30,106 वोटों के अंतर से हार गए। 9 अप्रैल 2019 को नई दिल्ली में वह महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article