शहर

मंच पर पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, कहा- उन्हें विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं, बल्कि शहादत मिली है।

Image

प्रियंका गांधी।

Photo : PTI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में एक रैली को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को याद किया, जिस दौरान वह भावुक हो गईं। प्रियंका गांधी ने कहा कि 19 साल की उम्र में, जब मैं अपने शहीद पिता के टुकड़े घर लाई, तो मैं इस देश से नाराज थी, क्योंकि आपकी जिम्मेदारी उन्हें सुरक्षित रखने की थी। उन्होंने कहा कि हम नाराज भी उसी से होते हैं, जिनसे हम प्यार करते हैं।

मंच पर भावुक हुईं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मोदी जी मंच से खड़े होकर मेरे पिता को देशद्रोही कहते हैं, जब मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने विरासत में संपत्ति के लिए कानून बदल दिए, तब मोदी जी ये बात नहीं समझ पाते हैं कि मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली है। प्रियंका गांधी ने आगे ने कहा कि मेरे पिता को क्या मिला, ये आप (जनता) समझ सकते हैं।

पिता को याद कर पीएम पर निशाना

प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि जब आपके बेटे इस देश के लिए शहीद होते हैं, तब मैं समझ सकती हूं कि आपके दिल में क्या भावना होती होगी, क्योंकि वही भावना मेरे दिल में होती है। उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब ये हमला हुआ और मैं शहीदों के घर गई तो वहां उनके भाई-बहनों ने कहा कि मैं भी सेना में जाऊंगा, ये शहादत की भावना है, जो मोदी जी नहीं समझ सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है, जो पिछले 45 सालों में नहीं थी। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके माता-पिता मेहनत करके पढ़ाते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने महंगाई पर बोलते हुए कहा कि आज गैस इतना महंगा हो गया है, अन्य चीजें की सोने के भाव हैं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को प्रत्येक महीने 8500 रुपये देंगे। साथ ही युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article